
पंजाब के इस जिले मे चीता दिखने से इलाके मे दहशत का माहौल
लोगो मे फैली डर व दहशत
चंडीगढ, 30 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के कोटकपूरा जिले के गांव से बडी खबर सामने आ रही है जहां बीड़ सिखांवाला के रिहायशी क्षेत्र में खूंखार चीता दिखाई देने के बाद से लोगो मे डर व दशहत का माहौल बन गया है। चीते की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। सूचना के बाद वन विभाग व पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को गांव के लोगों को चीता जैसा एक जानवर दिखाई दिया जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। चीते के होने की आशंका के बाद पुलिस व वन विभाग को सूचित किया गया। दोपहर करीब 12 बजे डीएसपी कोटकपूरा शमशेर सिंह शेरगिल की अगुवाई में पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच का काम शुरू किया गया। जानवर के पैरों के निशान जांचने के बाद उसके चीता होने की ही प्रबल संभावना लग रही है जिसके बाद पुलिस व वन विभाग ने क्षेत्र में सर्च शुरू कर दी है।
डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल ने कहा कि पुलिस ने संबंधित विभाग को साथ लेकर सर्च शुरू कर दी है। लोगों से अपील की गई है कि वह रात से समय पैदल व दो पहिया वाहन पर निकलने से गुरेज करें























