
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे पंजाब यूनिवर्सिटी की एलुमनी मीट में शिरकत करने
वीसी ने स्केच देकर किया स्वागत, चप्पे चप्पे पर पुलिस का था कडा पहरा
चंडीगढ, 24 दिसंबर (विश्ववार्ता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी की एलुमनी मीट में शिरकत करने पहुंचे। उपराष्ट्रपति को स्वागत के रूप में वीसी रेणु विज ने उनका स्केच भेंट दिया। उनके साथ पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा भी मंच पर थे। बतां दे कि कल देश के गृहमंत्री शहर मे पहुंचे हुए जिस दौरान उन्होने कई कार्यक्रमों मे हिस्सा लिया। वही आज शहर मे सुरक्षा के कडे प्रंबध किये गये थे।
वरिष्ठ अधिकारियों के साथ डीएसपी, एसएचओ और इंस्पेक्टरों समेत तीन हजार पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा पैरामिलिट्री फोर्स, आइटीबीपी, इंटेलिजेंस, सीआईडी विंग सहित चंडीगढ़ पुलिस विभाग के सभी आला अधिकारी तैनात किये गयेे थे।
उपराष्ट्रपति के आगमन के दौरान कई सडक़ें यातायात के लिए बंद रहेंगी या डायवर्ट की थी। धनखड़ करीब ढाई बजे एयरपोर्ट पहुंचे वहां से सीधे पीयू आएंगे। वही आज ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील की थी कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान उक्त रास्तों पर जाने से बचें और वैकल्पिक रास्ते अपनाएं।























