
हरियाणा में बदमाशों का आतंक
सिंगर मासूम शर्मा के घर मचाया हुंडदंग, परिवार को दी जान से मारने की धमकी
चंडीगढ, 22 दिसंबर (विश्ववार्ता): मशहूर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के घर बदमाशों ने आतंक मचाया है। जानकारी मिल रही है कि जींद में मासूम शर्मा के भाई के घर कई हथियारबंद बदमाश घुसे और परिवार के साथ बुरा बर्ताव किया। बदमाशों ने परिवार को धमकाया भी। बदमाशों ने मासूम शर्मा और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद जब बदमाश घर से बाहर आकर जाने लगे तो हथियार लहराते हुए हवा में गोलीबारी भी की और चले गए। बदमाशों के आने से मासूम के परिवार में दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि, मासूम के भाई ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी है। जिसके बाद अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
हरियाणा के हिट सिंगरों में मासूम शर्मा का नाम शामिल है। मासूम शर्मा के गाने काफी ज्यादा चर्चा में रहते हैं। यूट्यूब पर मासूम शर्मा के गानों की लंबी लिस्ट देखी जा सकती है। मासूम के गानों पर मिलियन व्यूज आते हैं। वहीं मासूम शर्मा एक सिंगर होने के साथ-साथ एक एक्टर भी हैं।























