
बिजली कर्मचारियों को पंजाब की मान सरकार का बड़ा तोहफा
मंत्री हरभजन सिंह ने साझा की जानकारी
चंडीगढ, 17 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने सभी बिजली कर्मचारियों के लिए एक बड़ा तोहफा देते हुए दुर्घटना मुआवजा नीति शुरू की है। नीति का विवरण बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा साझा किया गया। ईटीओ हरभजन सिंह ने पॉलिसी की जानकारी साझा करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान दुर्घटना का शिकार होने वाले कर्मचारियों को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे कर्मचारियों को इलाज के लिए 3 लाख रुपये एडवांस दिये जायेंगे.
संविदा कर्मचारियों के लिए अनुग्रह राशि भी 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जा रही है। इस मुआवज़ा अधिनियम 1923 के तहत उम्र सीमा को ध्यान में रखे बिना सभी को मुआवज़ा दिया जाएगा।
। उन्होंने कहा कि हमारे कर्मचारियों को निर्विघ्न बिजली सप्लाई मुहैया कराने के लिए कई खतरों का सामना करना पड़ता है तथा कई तरह के हादसों के शिकार हो जाते हैं, इसके मद्देनजर ही उक्त नीति लागू की गई है। इसी तरह से ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों के हादसाग्रस्त होने पर एक्सग्रेशिया की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दी गई है। इसके अलावा वित्तीय सहायता को बढ़ाते हुए सामूहिक बीमे की रकम 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दी गई है। वहीं रैगुलर कर्मचारियों के लिए इस योजना में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई नीति में 10 लाख रुपए का एक्सग्रेशिया भुगतान, 1 लाख रुपए का सामूहिक बीमा और सरकारी नियमों के अनुसार मैडीकल बिल का भुगतान जारी रखा गया है।























