
पंजाब शिक्षामंत्री हरजोत बैंस ने लाइव होकर स्कूलो के संबध में दी यह जानकारी
कल सभी अभिभावक अपने बच्चों के लिए स्कूल में जरूर जाएं
चंडीगढ, 15 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के शिक्षामंत्री ने हरजोत सिंह बैंस ने आज खुद फेसबुक पर लाइव होकर पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों के लिए अहम जानकारी साझा की। दरअसल, कल 16 दिसंबर को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक मेगा पीटीएम का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने फेसबुक पर लाइव होकर दी है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि कल सभी अभिभावक अपने बच्चों के लिए स्कूल में जरूर जाएं और अध्यापकों से उनकी परफॉर्मेंस के बारे में पता करें। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई माता-पिता किसी तरह का कोई सुझाव देना चाहते हैं आप अध्यापक को दे सकते है।
बैंस ने पंजाब के हर माता-पिता को अपील करते कहा कि जो कोई काम भी करते है एक घंटे की छूट्टी लेकर अपने बच्चे के लिए उक्त मेगा पीटीएम का हिस्सा बने। सभी अध्यापकों से भी निवेदन है कि बच्चों से कहा जाए कि कल माता-पिता को जरूर लेकर आए। अगर किसी बच्चे के माता-पिता नहीं आ सकते तो वे अपने दादा-दादी को जरूर लेकर आएं।























