
पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के पौते भव्य बिश्नोई इस आईएएस अधिकारी के साथ बंधेगे शादी के बंधन मे
जानिये कौन है आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई
चंडीगढ, 10 दिसंबर (विश्ववार्ता) पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के पौते भव्य बिश्नोई 24 दिसंबर को शादी के बंधन मे बंधने जा रहे है, जिसके लि शादी के मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो गई है। ब्याह के लिए डोरा आया है। पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने अपने बेटे आदमपुर के विधायक भव्य बिश्नोई तथा चैतन्य बिश्नोई की शादी को लेकर 26 दिसंबर को तीन लाख लोगों को कार्ड तथा पीले चावल देकर न्योता दिया है। पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई राजस्थान चुनाव से लौटने के बाद अपने दोनों बेटों की शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। भव्य बिश्नोई की शादी राजस्थान की रहने वाली आईएएस परी बिश्नोई के साथ होनी है।
परी बिश्नोई एक आईएएस अधिकारी हैं। साल 2020 बैच की सिक्किम कैडर की आईएएस परी बिश्नोई जल्द हरियाणा कैडर में शामिल हो जाएंगी। परी हरियाणा के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक भव्य बिश्नोई की मंगेतर हैं। भव्य हरियाणा भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के बेटे हैं और उनके दादा स्वर्गीय भजनलाल हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
क्रिकेटर चैतन्य बिश्नोई की शादी हिमाचल की रहने वाली सृष्टि के साथ होगी। कुलदीप बिश्नोई अपने दोनों बेटों की शादी में पूरे लोकसभा क्षेत्र के लोगों को न्योता देंगे। इसके लिए उन्होंने सभी 9 विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन लाख कार्ड छपवाए हैं।





















