
शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका- वरिष्ठ नेता मोहम्मद औवेसी AAP में शामिल
चंडीगढ, 9 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता मुहम्मद ओवैस आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए हैं। शनिवार को उन्होंने चंडीगढ़ पहुंचकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात की। बता दें कि मुहम्मद मलेरकोटला में अकाली दल के सक्रिय नेता थे. इस क्षेत्र में आम लोगों के बीच मुहम्मद की अच्छी पकड़ है। उनका पार्टी छोड़ना अकाली दल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद ओवैस एक मशहूर उद्यमी और स्टार इम्पैक्ट के एमडी हैं. उन्होंने 2017 का विधानसभा चुनाव अकाली दल के टिकट पर मलेरकोटला से लड़ा था.























