
चंडीगढ से लापता दो लड़कियां मिली
चंडीगढ, 9 दिसंबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ के सेक्टर 21 से 18 अक्टूबर को लापता हुई दो लड़कियां अपने घर पहुंच गई हैं। पुलिस ने लड़कियों को अपनी हिरासत में ले लिया है। इनमें से एक लडक़ी नाबालिग है। बड़ी लडक़ी ने घर से जाने के बाद अंबाला के एक ऑटो ड्राइवर से शादी कर ली थी, लेकिन छोटी लडक़ी के कहने पर परिवार उसे चंडीगढ़ छोडऩे आया था। जानकारी के अनुसार सिमरन (19 साल) और जसप्रीत (16 साल) दोनों घर से अंबाला में रहने वाली अपनी बुआ के घर जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह बुआ के घर का रास्ता भूल गई थी। उनकी मदद के लिए एक ऑटो चालक सामने आया था।
इसकी सूचना परिवार ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने पहले से दर्ज गुमशुदगी के मुकदमे में अंबाला के ऑटो ड्राइवर और दोनों लड़कियों को अपनी हिरासत में लेकर अदालत में उनके बयान दर्ज करवाए हैं। दोनों लड़कियों के माता-पिता दिव्यांग है। वह न तो कुछ बोल सकते हैं और न ही कुछ सुन सकते हैं।





















