
पिस्टल लेकर घूम रहा युवक को सी.आई.ए. स्टाफ ने किया गिरफतार
चंडीगढ, 9 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के जालंधर जिले मे सी.आई.ए. स्टाफ ने वडाला चौक के नजदीक से पैदल आ रहे युवक को 2 देसी पिस्टल व गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक वैपन सैल्फ डिफैंस के लिए रखा हुआ था क्योंकि वह लड़ाई-झगड़ा करने का आदी है जबकि दूसरा वैपन अपने जानकार को बेचने के लिए सोशल मीडिया की मदद से खरीदा था। आरोपी की पहचान बलकार सिंह उर्फ सिकंदर जट्ट पुत्र महिंदर सिंह निवासी कंग साहिब राय नकोदर के रूप में हुई है।
ए.सी.पी. इंवैस्टिगेशन परमजीत सिंह ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर कुमार ने अपनी टीम के साथ वडाला चौक के पास नाकांबदी की थी। इसी दौरान नकोदर की तरफ से पैदल आ रहा युवक पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया। पुलिस ने शक पडऩे पर उसे काबू किया तो तलाशी लेने पर उससे 315 और 32 बोर के दो देसी पिस्टल व दो गोलियां बरामद हुई। आरोपी बलकार सिंह से पूछताछ की तो पता लगा कि वह लड़ाई झगड़ा करता रहता है और उसकी कई लोगों के साथ रंजिश होने के कारण गांव के ही किसी जानकार से उसने एक वैपन खरीदा था। आरोपी ने माना कि दूसरा वैपन उसने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म से खरीदा था जो उसने अपने जालंधर रहते जानकार को बेच देना था। पुलिस ने फिलहाल आरोपी को रिमांड पर लिया है।





















