
जालंधर में पुलिस कमिश्नरेट के अधीन आते थाने के इंस्पेक्टर को किया गिरफ़्तार
पढिये क्या है मामला
चंडीगढ, 8 दिसंबर (विश्ववार्ता) जालंधर में पुलिस कमिश्नरेट के अधीन आते थाने के इंस्पेक्टर को गिरफ़्तार किया गया है। थाने के प्रभारी द्वारा पिछले दिनों कई आपराधिक मामले भी हल किए गए थे पर इसी बीच ख़ुद थाने के इंस्पेक्टर ने बड़ा कांड कर दिया है। थाना रामामंडी के इंस्पेक्टर राजेश अरोड़ा ने तीन लाख रुपए रिश्वत ली थी जिस मामले में उनके गिरफ़्तार किया गया है। राजेश अरोड़ा ने एक स्पा सेंटर में रेड की थी जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने जाँच के बाद मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ़्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रामामंडी के इंस्पेक्टर राजेश अरोड़ा ने तीन लाख रुपए रिश्वत ली थी जिस मामले में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पिछले दिनों राजेश अरोड़ा ने एक स्पा सेंटर में रेड की थी जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। मामला पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के पास पहुंचा तो उन्होंने ने जाँच के बाद स्॥ह्र खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान रिश्वत के 2.5 लाख रूपए बरामद भी हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार अरोड़ा पर स्पा सेंटर के मालिक से पैसे लेने के मामले में स्नढ्ढक्र दर्ज की गई है। एफआईआर में राजेश अरोड़ा के अलावा 2 और पुलिस मुलाजिमों को भी नामजद किया गया है जिनके नाम संदीप और अनवर बताए जा रहे हैं।





















