पंजाब की भगवंत मान सरकार की खास पहल: लोगों को दिसंबर की इस तारिख से घर बैठे मिलेंगी 43 नागरिक सेवाएं
‘भगवंत मान सरकार-तुहाडे द्वार’ स्कीम से दूर होगी लोगों की परेशानी
चंडीगढ, 8 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य सरकार लोगों को घर बैठे नागरिक सेवाएं प्रदान करने के लिए 10 दिसंबर को ‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ योजना शुरू करने जा रही। श्री फतेहगढ़ साहिब और बस्सी पठाणा के सांझ केंद्रों के औचक दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को सुचारु और आसान तरीके से ये सेवाएं मुहैया कराने के मकसद से यह कदम उठाया गया है। सी.एम. मान ने कहा कि घर-घर सेवाएं उपलब्ध कराने की इस पहल से लोगों को सरकारी सेवाओं तक सीधी और आसान पहुंच मिलेगी। इस पहल के तहत राज्य भर में जन्म और मृत्यु, आय, निवास, जाति और पेंशन प्रमाण पत्र, बिजली बिलों का भुगतान और अन्य सेवाएं घर-घर प्रदान की जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल करके अपनी सुविधा के अनुसार समय देकर इन सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। आवेदक को संबंधित सेवा लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज, शुल्क और अन्य शर्तों के बारे में सूचित किया जाएगा, जिसके लिए आवेदक को एक एसएमएस प्राप्त होगा, जिसके माध्यम से आवश्यक दस्तावेज दिनांक और समय के बारे में जाना जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि तय समय के अनुसार विशेष रूप से प्रशिक्षित कर्मचारी टैबलेट लेकर संबंधित आवेदक के घर या कार्यालय में जाएंगे और सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर फीस जमा कराएंगे। इसके अलावा आवेदक को एक एक्सेस रसीद दी जाएगी, जिसके माध्यम से वह अपने आवेदन की चल रही प्रक्रिया के बारे में जान सकेगा।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि शहीदी जोड़ मेल के दौरान अकीदत भेंट करने के लिए फतेहगढ़ साहिब आने वाले हज़ारों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पवित्र धरती न सिर्फ़ सिखों, बल्कि समूची मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है और हममें से हर कोई हर साल छोटे साहिबज़ादों और माता गुजरी की शहीदी के आगे सिर झुकाएंगे के लिए यहाँ पहुँचता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार शहीदी जोड़ मेल के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह निजी तौर पर इस काम की निगरानी करेंगे जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि इस कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस पवित्र धरती पर माता गुजरी जी समेत साहिबज़ादा जोरावर सिंह और साहिबज़ादा फतेह सिंह की शहीदी ने युगों से पंजाबियों को अन्याय, जबर और ज़ुल्म के विरुद्ध लड़ने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि छोटे साहिबज़ादों की तरफ से छोटी उम्र में जो महान बलिदान दिया गया है, उसकी दुनिया भर में कोई मिसाल नहीं मिलती।
























