
पंजाब में शिक्षा विभाग ने लिया अहम फैसला, अब विद्यार्थियों का स्कूलों में ही बनेगी वोट
चंडीगढ, 7 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब में शिक्षा विभाग की ओर विद्यार्थियों की वोट को लेकर एक बेहद अहम फैसला लिया गया है। अब स्कूलों में ही नई वोट बनाने का अभियान चलेगा। स्कूल में कितने स्टूडेंट्स 18 साल के है, या 18 साल से अधिक है। यह सूची सभी स्कूलों में तैयार होगी। इसके बाद स्कूल प्रबंधन को चुनाव कमिशन की वेबसाइट से ऑनलाइन फार्म डाउनलोड कर स्टूडेंट्स से भरवाना होगा। स्कूल में 18 साल के कितने स्टूडेंट्स की नई वोट बनी है।
मिली जानकारी के अनुसार अब स्कूलों में ही विद्यार्थियों की वोट बनेगी। प्रशासन द्वारा लिए इस फैसले के मुताबिक 18 साल से अधिक उम्र के छात्रों का वोट स्कूल में ही बनेगा। यह आदेश शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक (कोआर्डीनेशन) ने सभी जिलों के डीईओ को दिया है।
सभी सरकारी, प्राइवेट और मान्यता प्राप्त स्कूलों को 11 दिसंबर तक शिक्षा विभाग के प्रधान कार्यालय को यह जानकारी देने का आदेश दिया गया है कि स्कूल में कितने विद्यार्थियों का वोट बन चुका है। इस आदेश में यह भी कहा गया है कि जिन छात्रों की उम्र 17 वर्ष से अधिक, लेकिन 18 वर्ष से कम है, उनके लिए अग्रिम वोट बनाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।























