
रेवंत रेड्डी आज लेंगे सीएम पद की शपथ
सोनिया और राहुल गांधी भी होंगे कार्यक्रम में शामिल
चंडीगढ, 7 दिसंबर (विश्ववार्ता) तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुमूला रेवंत रेड्डी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे । शपथ लेने से एक दिन पहले उन्होंने बुधवार को पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी । शपथ ग्रहण में सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शामिल होंगे।
बता दें कि बुधवार को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कुछ अन्य नेताओं से भेंट की. रेड्डी संसद भवन भी पहुंचे थे, हालांकि उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया । वह शपथ ग्रहण के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे वह तेलंगाना की मल्काजगिरि लोकसभा सीट से सांसद हैं ।
राहुल गांधी ने रेड्डी को बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस सरकार तेलंगाना में सभी गारंटी पूरी करेगी और ‘प्रजाला सरकार’ (जनता की सरकार) साबित होगी. कांग्रेस नेतृत्व ने रेड्डी को मंगलवार को विधायक दल का नेता बनाने का फैसला ‘सर्वसम्मति से’ लिया। रेड्डी 7 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।























