
हरियाणा में ग्रुप-D अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर
हरियाणा स्टाफ सर्विस कमीशन से अभ्यर्थियों का सामाजिक-आर्थिक मानदंड का ब्योरा मांगा
चंडीगढ, 7 दिसंबर (विश्ववार्ता) हरियाणा में ग्रुप-D अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ग्रुप डी के एग्जाम का रिजल्ट तैयार हो चुका है।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने हरियाणा स्टाफ सर्विस कमीशन से अभ्यर्थियों का सामाजिक-आर्थिक मानदंड का ब्योरा मांगा है, जिसके बाद NTA अभ्यर्थियों का CET स्कोर तैयार करने का काम शुरू करेगी।
इसके बाद अब आयोग एक सॉफ्टवेयर बना रहा है, जिसके जरिए वह अभ्यर्थियों से विकल्प मांगेगा। आयोग की ओर से कहा गया है कि अभ्यर्थियों से सॉफ्टवेयर के जरिए यह पूछा जाएगा कि वह ग्रुप डी की नौकरी करना चाहते हैं?
अगर कोई उम्मीदवार न कहता है तो मेरिट में होने के बावजूद उस उम्मीदवार का ग्रुप डी में चयन नहीं होगा। अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि अगर उम्मीदवार हां कहता है तो उसके सामने पदनाम और विभागों के नाम की लिस्ट खुल जाएगी। इनमें से उम्मीदवार विकल्प भरेगा कि वह कौनसे पद और विभाग में जाना चाहता है।
आपको बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप सी के 32000 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रखे हैं। इनमें से ग्रुप 56, 57 का पेपर हो चुका है मगर रिजल्ट घोषित होने पर हाईकोर्ट की रोक है। इसलिए रिजल्ट घोषित नहीं हुआ है और ग्रुप नंबर 56 में 41 प्रश्न रिपीट होने के कारण। इसे रद्द करने का मामला भी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में है।
सिंगल बेंच ने ग्रुप सी सीईटी स्कोर को रद्द कर रखा है, इस फैसले के विरुद्ध अपील भी हाईकोर्ट में लंबित है, जिस पर 19 दिसंबर, 2023 को सुनवाई तय है। इसके अलावा आयोग ने उन ग्रुपों के पेपर कराने की अनुमति हाईकोर्ट से मांगी है, जिनमें कुल पदों का चार गुना से कम उम्मीदवार हैं। स्किल टेस्ट कराने की भी अनुमति मांग रखी है। इन पर भी सुनवाई 19 दिसंबर, 2023 को होगी।























