
सिटी ब्युटीफुल मे आज से शुरू होगी एंट्री कक्षाओं में दाखिले की दौड
चंडीगढ, 7 दिसंबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में एंट्री कक्षाओं में दाखिले के लिए आज से दौड़ शुरू हो जाएगी। शहर के 110 सरकारी स्कूलों में कुल 4960 सीटों पर दाखिले के लिए परिजन 20 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। दो फरवरी को बच्चों की चयनित और प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी। हालांकि प्रक्रिया में देरी भी हो सकती है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 प्राथमिक कक्षा में स्कूल बच्चे के घर से एक से तीन किलोमीटर में होने का जिक्र करता है। 16 जनवरी को विभाग योग्य बच्चों की सूची जारी करेगा और दो फरवरी को दाखिला पाने वाले बच्चों के नाम और प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी। 110 स्कूलों में कुल 124 सेक्शन बने हैं।





















