
श्री अकाल तख्त साहिब पर पांच सिंह साहिबान की हुई अहम बैठक
बलवंत सिंह राजोआना को भूख हड़ताल वापस लेने का लिया आदेश
चंडीगढ, 6 दिसंबर (विश्ववार्ता) आज श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में पांच सिंह साहिबों जिनमें श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह, तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, तख्त श्री पटना साहिब साहिब के अतिरिक्त मुख्य ग्रंथी सिंह ज्ञानी गुरदयाल सिंह और श्री हरमंदिर साहिब के ग्रंथी सिंह ज्ञानी बलजीत सिंह ने हिस्सा लिया।
अब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया जाता है। यह कमेटी केंद्र सरकार से बातचीत करेगी। इसमें एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका, पंजाबी अखबार अजीत के संपादक बरजिंदर सिंह हमदर्द, राजोआना की बहन बीबी कमलदीप कौर राजोआना, अकाली दल बादल के नेता विरसा सिंह वल्टोहा को शामिल किया गया है।
पांच सिंह साहिब ने फैसला लिया कि अगर केंद्र सरकार 31 दिसंबर 2023 तक बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा को रद्द नहीं करती है तो शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी राजोआना की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की राष्ट्रपति के पास दाखिल याचिका पर विचार करेगी।























