
पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट ने पूर्व सीएम सहित आप और भाजपा के कई बड़े नेताओं को दी बडी राहत
पढिये कौन से आप और भाजपा नेताओं के हक मे सुनाया फैसला
चंडीगढ, 6 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने आज पंजाब कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी सहित कई आप और भाजपा के कई बड़े नेताओं को बडी राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने के आदेश दे दिए हैं। इन सभी नेताओं के खिलाफ 2021 में कोविड़ प्रोटोकॉल तोडऩे को लेकर यह एफआईआर दर्ज की गई थी।
जिन नेताओं को आज हाई कोर्ट ने राहत दी है उनमें पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी सहित आप के प्रवक्ता मलविंदर कंग, अरुण नारंग इनके अलावा भाजपा के अश्वनी शर्मा, विजय सांपला, तरुण चुग, मनोरंजन कालिया, जीवन गुप्ता, बलदेव चावला, तीक्ष्ण सूद, सुभाष शर्मा, मास्टर मोहन लाल, सुरजीत कुमार ज्याणी और के.डी. भंडारी के नाम शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत अलग अलग जगह पर एफआईआर दर्ज की गई थी।























