तीन राज्यों में मुख्यमंत्री को लेकर बीजेपी में मंथन, पीएम मोदी के आवास पर हुई अहम बैठक
सीएम पद के लिए इन नामों की चर्चा
चंडीगढ, 6 दिसंबर (विश्ववार्ता) मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री को लेकर बीजेपी में मंथन जारी है. देर रात प्रधानममंत्री आवास पर आवास बैठक हुई, जिसमें पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए. मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस का सफाया कर दिया है. एमपी में उसने 163, राजस्थान में 115 और छत्तीसगढ़ में 54 सीटों पर जीत हासिल की. दिल्ली में माथापच्ची चल रही है और सीएम के लिए सस्पेंस लगातार बना हुआ है. आज बीजेपी की जीत का तीसरा दिन है.ऐसे में यह जान लेते हैं कि आखिर बीजेपी के अंदर मुख्यमंत्री के नामों को लेकर किसकी चर्चा सबसे तेज है और कौन से राज्य में किस चेहरे पर मुहर लग सकती है.
सूत्रों के मुताबिक, मध्यप्रदेश में मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पद से बने रह सकते हैं, क्योंकि वह राज्य में पार्टी का प्रमुख चेहरा हैं। सीएम शिवराज ने बुधनी से अपने प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस नेता विक्रम मस्तल शर्मा को 10,4974 मतों के अंतर से हराया। वह 2006 से बुधनी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधत्व कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि राजस्थान में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में अलवर के सांसद महंत बालकनाथ योगी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आगे चल रही हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को एक बार फिर कमान सौंपी जा सकती है।