
मिचौंग तूफान आज तमिलनाडु के तट से टकराएगा
तूफान से पहले भारी बारिश से बुरा हाल चेन्नई में बारिश का 80 साल का टूटा रिकॉर्ड …
चंडीगढ, 5 दिसंबर (विश्ववार्ता) दक्षिण भारत के कई राज्यों में चक्रवात मिचौंग की वजह भारी बारिश हो रही है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मिचौंग तूफान आज तमिलनाडु के तट से टकराएगा। तूफान से पहले भारी बारिश से बुरा हाल है। चेन्नई में बारिश का 80 साल का रिकॉर्ड टूट गया है।गृह मंत्री ने तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के सीएम से बात की है. आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश हुई है. आंध्र प्रदेश के भी कुछ जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.
चेन्नई मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार सुबह तमिलनाडु के दस जिलों में मध्यम बारिश, हल्की आंधी और बिजली गिरने का अनुमान लगाया है। तमिलनाडु के चेन्नई, तिरुवल्लुर, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, रानीपेट और वेल्लोर जिलों में मध्यम बारिश के साथ हल्की आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। तमिलनाडु के तिरुपत्तूर, तिरुवन्नामलाई, विल्लुपुरम और कन्याकुमारी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भी इसकी संभावना है।





















