
अमृतसर जिले मे बीजेपी के सीनियर नेता पर पर बदमाशो ने चलाई ताबडतोड गोलियां
पुलिस मामले की जांच मे जुटी
चंडीगढ, 4 दिसंबर (विश्ववार्ता) अमृतसर पश्चिम विधानसभा हलका वेरका के भाजपा मंडल प्रधान गुरमुख सिंह बल पर सोमवार दोपहर कार सवार कुछ अज्ञात लोगों ने अचानक फायरिंग कर दी। भाजपा नेता उस वक्त कार में किसी काम के सिलसिले में जा रहे थे। गनीमत रही कि गोलियां दरवाजे और टायर पर लगीं। मंडल प्रधान गुरमुख सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
अमृतसर पश्चिम विधानसभा हलका वेरका के भाजपा मंडल प्रधान गुरमुख सिंह बल पर सोमवार दोपहर कार सवार कुछ अज्ञात लोगों ने अचानक फायरिंग कर दी। भाजपा नेता उस वक्त कार में किसी काम के सिलसिले में जा रहे थे। बल ने फायरिंग से बचने के लिए अपनी कार का दरवाजा बंद कर लिया।























