
मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी
चंडीगढ, 4 दिसंबर (विश्ववार्ता)पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में 1984 से कभी कांग्रेस तो कभी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) सरकारें रही हैं। जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) पार्टी ने 26 सीटों के साथ बहुमत हासिल कर ली है। चुनावी परिणाम के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में जेडपीएम के प्रत्याशी लालडुहोमा का नाम सबसे पहले है।
मुख्यमंत्री प्रत्याशी लालडुहोमा अपने चुनाव क्षेत्र सेरचिप सीट से 2,982 वोटों से जीत हासिल की है। चुनाव आयोग के नतीजों में जेडपीएम को बहुमत मिली है। अबतक पार्टी 25 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कर चुकी है।























