
पंजाब के इस जिले मे खलिस्तानी नारे लिखने वाले दो एसएफजे कार्यकर्ता दबोचे
पंजाब डीजीपी ने दी जानकारी
चंडीगढ, 4 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के बठिंडा जिले मे सी.आई. स्टाफ को बड़ी सफ लता हाथ लगी है बठिंडा के सी.आई. स्टाफ ने सिख फॉर जस्टिस के इशारे पर खालिस्तान के नारे लिखने वाले दो एसएफजे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
यह जानकारी पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। डी.जी.पी. ने ट्वीट किया कि एक बड़ी सफलता में सी.आई. बठिंडा ने सिख फॉर जस्टिस के मास्टरमाइंड गुरपतवंत पन्नू और जगजीत सिंह द्वारा समर्थित कार्यकर्ताओं ने पंजाब, हिमाचल, राजस्थान सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर बॉयकॉट एयर इंडिया/खालिस्तान के के नारे लिखे गए थे और इस मामले में एस.एफ.जे. के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।
डी.जी.पी. ने आगे लिखा है कि इन आरोपियों के खिलाफ आगे लिखा एफ.आई.आर. दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।























