
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बीच संसद का शीतकालीन सत्र शुरू
लोकतंत्र का यह मंदिर जन आकांक्षाओं के लिए-पीएम मोदी
चंडीगढ, 4 दिसंबर (विश्ववार्ता): पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बीच आज शीत सत्र का पहला दिन शुरू होने जा रहा है। इस मौके पर कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ। सत्र के शुरू होते ही एनडीए के सांसदों ने पीएम मोदी का तालियां बजाकर जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा, मोदी की मौजूदगी में लोकसभा में ‘तीसरी बार मोदी सरकार’ और ‘बार-बार मोदी सरकार’ के नारे लगाए।
पीएम मोदी ने कहा, ‘अगर मैं वर्तमान चुनाव नतीजों के आधार पर कहूं, तो ये विपक्ष में बैठे हुए साथियों के लिए सुनहरा अवसर है। इस सत्र में पराजय का गुस्सा निकालने की योजना बनाने के बजाय, इस पराजय से सीखकर, पिछले नौ साल में चलाई गई नकारात्मकता की प्रवृत्ति को छोड़कर इस सत्र में अगर सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ेंगे तो देश उनकी तरफ देखने का दृष्टिकोण बदलेगा।’
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘देश ने नकारात्मकता को नकारा है। मैं लगातार सत्र के प्रारंभ में विपक्षियों के साथ विचार विमर्श करता हूं। लोकतंत्र का यह मंदिर जन आकांक्षाओं के लिए, विकसित भारत की नींव को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण मंच हैं। मैं सभी सांसदों से आग्रह करता हूं कि वो ज्यादा से ज्यादा तैयारी करके आएं। सदन में जो बिल रखे जाए उनपर गहन चर्चा हो। उत्तम से उत्तम सुझाव आएं क्योंकि जब कोई सांसद सुझाव रखता है तो जमीनी हकीकत से जुड़ा होता है।’





















