
चंडीगढ़ में चाकू से गोदे गए युवक की 3 दिन बाद इलाज के दौरान मौत
चंडीगढ, 3 दिसंबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ के सेक्टर-25 में दो युवकों के ने चंडीगढ़ के कॉलेज के एक स्टूडेंट (18 वर्षीय मुकुल उर्फ ऋषि) को चाकू से गोद कर गंभीर रूप से घायल किया था। पिछले 3 दिनों से मृतक का इलाज चल रहा था तीन दिन बाद इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई।
अब चंडीगढ़ पुलिस ने हत्या के प्रयास के इस केस में मर्डर की धारा 302 भी लगा दी है। वारदात बुधवार को सेक्टर 25 में हुई थी। आरोपी फिलहाल जेल में है। पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।























