राजस्थान में रिवाज जारी, रुझानों में भाजपा बहुमत के पार
अशोक गहलोत शाम को राज्यपाल को सौंपेंगे इस्तीफा
सीएम अशोक गहलोत जोधपुर की सरदारपुर विधानसभा सीट से जीते
चंडीगढ, 3 दिसंबर (विश्ववार्ता): राजस्थान में बीते कई सालों से रिवाज है कि यहां 5 साल बाद सत्ता में परिवर्तन रहा है. इस साल के विधानसभा चुनाव में भी ऐसा ही कुछ नजर आ रहा है। रुझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. राजस्थान के लिए सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई थी।
फिलहाल भाजपा 111 सीटों से आगे चल रही है और 100 के बहुमत के आकड़े को पार कर गई है। जबकि कांग्रेस 73 सीटों पर है. राजस्थान में भाजपा लगातार बढ़त बना रही है. अगले कुछ ही घंटों में तस्वीर साफ हो जाएगी कि किसकी सरकार बन रही है, लेकिन रुझान अगर नतीजों में बदल जाते हैं तो राजस्थान में भाजपा की सरकार बन रही है। राजस्थान में एक बार फिर बीजेपी की वापसी हो रही है. बीजेपी 119 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. बीजेपी को अब तक 42.05 फीसदी वोट मिले..
सीएम गहलोत 26396 मतों चुनाव जीते
सीएम अशोक गहलोत जोधपुर की सरदारपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं। गहलोत 26396 मतों के अंतर से जीत दर्ज कराई है। गहलोत को कुल 96859 मत मिले। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के महेंद्र सिंह राठौड़ को 70463 मत प्राप्त हुए, यहां 1222 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया है।