
पंजाब सीएम भगवंत मान की मंजूरी के बाद पंजाब वक्फ बोर्ड के चार सदस्यों किये मनोनीत
चंडीगढ, 3 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब सीएम भगवंत मान की मंजूरी के बाद पंजाब वक्फ बोर्ड के चार सदस्यों को मनोनीत किया गया है। पिछले ढाई साल से पंजाब वक्फ बोर्ड बिना चेयरमैन और सदस्यों के प्रशासक की देखरेख में चल रहा था। पंजाब वक्फ बोर्ड का सदस्य और चेयरमैन बनने की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों में मुहम्मद ओवैस के समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है। इन 4 मनोनीत सदस्यो मे मालेरकोटला के प्रमुख व्यवसायी और स्टार इम्पैक्ट के मालिक मुहम्मद ओवैस के अलावा डॉ. अनवर खान धूरी, एडवोकेट अब्दुल कादिर लुधियाना और बहादुर खान शामिल हैं।























