
छत्तीसगढ़ में सारे एग्जिट पोल और अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए भाजपा बहुमत की ओर बढ़ती हुई
चंडीगढ, 3 दिसंबर (विश्ववार्ता): छत्तीसगढ़ में सारे एग्जिट पोल और अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए भाजपा बहुमत की ओर बढ़ रही है। फिलहाल रुझानों में भाजपा 54 सीटों और कांग्रेस 35 सीटों पर आगे है। हालांकि प्रदेश की ऐसी 15 सीटें हैं, जहां भाजपा-कांग्रेस के बीच बढ़त का अंतर 1000 वोट से भी कम है। वहीं डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत सहित 7 मंत्री पीछे चल रहे हैं।
छत्तीसगढ़ की सभी 90 सीटों के रूझान सामने आ चुके हैं। 54 सीटों पर बीजेपी और 35 सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। 1 सीट पर अन्य आगे है। इस तरह देखा जाए तो बीजेपी ने एक बड़ी जीत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।























