
नये साल मे एक बार फिर भारतीय किसान यूनियन चंडीगढ़ में लगाएंगी मोर्चा
किसी को आंदोलन के लिए रोकना लोकतंत्र का कत्ल-बलवीर सिंह राजेवाल
चंडीगढ, 3 दिसंबर (विश्ववार्ता): अपनी मांगो को लेकर एक बार फिर नये साल मे भारतीय किसान यूनियन चंडीगढ़ में मोर्चा शुरू करेगी । इस बात का ऐलान भारतीय किसान यूनियन के नेता बलवीर सिंह राजेवाल ने किया है। उन्होने बताया है कि वह मोहाली में नहीं बल्कि चंडीगढ़ में मोर्चा लगाएंगे।चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी है और इस पर पंजाबियों का हक है। यदि कोई आंदोलन करना चाहे तो वह चंडीगढ़ में कर सकता है। किसी को आंदोलन के लिए रोकना लोकतंत्र का कत्ल है।
बलवीर सिंह राजेवाल ने पंजाब सराकर से नाराजगी जताते हुए कहा कि गन्ने के रेट में जो बढ़ौतरी की गई है वह न के बराबर है। 5 किसान जत्थेबंदियां 18 जनवरी से चंडीगढ़ में मार्च निकालेंगी। उन्होंने ऐलान किया है कि मुआवजे व धरती के नीचे के कम हो रहे पानी की चिंता को लेकर मोर्चा लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक सर्वेशण के अनुसार 2025 तक पंजाब का भूजल स्तर और भी नीचे चला जाएगा, जो कि चिंता का विषय है।























