
पंजाब मे एक बार फिर कल से स्कूलों के समय मे हुआ बदलाव
शिक्षामंत्री ने टवीट कर दी जानकारी
चंडीगढ, 3 दिसंबर (विश्ववार्ता): पंजाब मे एक दम से ठंड बढने के कारण एक बार फिर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। घनी धुंध व मौसम में तबदीली कारण पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी, एडिड, मान्यता प्राप्त व प्राइवेट स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है, जिसके चलते अब स्कूलों के खुलने का समय सुबह 9.30 बजे शाम 3.30 बजे तक कर दिया है।
शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने टवीट कर बताया है कि राज्य के कुछ हिस्सों में पड़ रही घनी धुंध व मौसम में बदलाव को देखते छात्रों व टीचरों की सेहत सुरक्षा को मद्देनजर रखते राज्य के सभी सरकारी एडिड, मान्यता प्राप्त व प्राइवेट स्कूलों के खुलने का समय सुबह 9.30 बजे और छुट्टी का समय 3.30 बजे किया जाता है। ये निर्देश सोमवार 04/12/2023 से 23/12/2023 तक सभी प्राईमरी/मिडल/हाई और सीनियर सैकेंडरी सभी स्कूलों पर लागू रहेंगे।
























