
पंजाब सीएम मान व आप सुप्रीमों केजरीवाल ने किया बंदा बहादुर सिंह बस टर्मिनकल का उद्घाटन
केजरीवाल ने भाजपा नेता पर साधा कडा निशाना
चंडीगढ,2 दिसंबर (विश्ववार्ता) आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल आज पंजाब दौरे पर हैं। केजरीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ गुरदासपुर पहुंच नए बस स्टैंड का शुभारंभ किया है। इस मौके 1854 करोड़ की विकाय योजना की शुरूआत की ।
बंदा बहादुर सिंह बस टर्मिनकल का उद्घाटन किया गया। रेलवे पास अंडरब्रिज का उद्घाटन किया। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने विकास क्रांति रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अब वह जो पैकेज लेकर आए हैं, उससे गुरदासपुर में बड़ी तरक्की होगी। इससे गुरदासपुर में दो बड़े और बेहतरीन सरकारी स्कूल बनेंगे। वह चुनौती देते हैं कि जब ये स्कूल बन जाएंगे तो अमीर लोग भी अपने बच्चों को निजी स्कूलों से निकालकर इन सरकारी स्कूलों में पढ़ाएंगे। इसके अलावा दो सरकारी अस्पताल बनाए जाएंगे, जहां सभी जांच और दवाएं मुफ्त होंगी।गुरदासपुर की सडक़ें बनाई जाएंगी। इस पैकेज से गुरदासपुर के लोगों की हर जरूरत पूरी होगी। यह आखिरी पैकेज नहीं है, इसके बाद भी विकास कार्य जारी रहेंगे।
गुरदासपुर में 75 वर्षों के अंदर 1850 करोड़ के काम नहीं हुए हैं। पिछले दिनों होशियारपुर में 850 करोड़ रुपए के काम शुरू किए गए हैं। केजरीवाल ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास पैसे की कोई कमी नहीं है। पहले पुलिस वाले लोगों से पैसे लेते थे लेकिन अब बिना पैसों के दफ्तरों में काम होते हैं। हर हफ्ते पंजाब में विकास कार्य शुरू किए जा रहे हैं। पंजाब में बहुत बड़ी-बड़ी कंपनियां आ रही हैं। उन्होंने डेढ़ साल के अंदर पंजाब का खजाना भरा है। गुरदासपुर में जल्द 31 नए मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह पंजाब की सारी लोकसभा सीटे जीतेंगे।























