
मौसम विभाग ने पंजाब में ठंड को लेकर जारी की चेतावनी
फसलों के लिए अच्छी साबित होती है हलकी बूंदाबांदी
जल्द ही पड़ेगी कड़ाके की ठंड के आगोश मे होगा पूरा हिमाचल प्रदेश
चंडीगढ,2 दिसंबर (विश्ववार्ता) उत्तर भारत समेत पंजाब व हरियाणा व ट्राईसिटी मे सर्दी लगातार रंग दिखा रही है और तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। पहाड़ी इलाकों में होने वाली बर्फबारी के बीच पंजाब में यैलो अलर्ट घोषित किया गया है, वहीं घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। चेतावनी के मुताबिक 1-2 दिनों तक पंजाब सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश पडऩे के संभावना है। बारिश पडऩे के साथ-साथ बादल छाए रहेंगे। इसके चलते सूर्य की आंख-मिचौली से पारा और गिरेगा। इसके चलते आने वाले दिनों में सर्दी का जोर महसूस होगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा अगले 2 दिन घने कोहरे की चेतावनी दी गई है व सावधानी अपनाने का परामर्श जारी किया गया है। पंजाब के कई जिलों में गत दिवस बारिश होने से अधिकतम तापमान में 5 तक की गिरावट दर्ज हुई थी। धुंध के चलते ठंड बढ़ी और ठिठुरन ने प्रभावित किया।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पहाड़ों में हिमपात होने से मैदानी इलाकों में सर्दी जोर दिखा रही है। वहीं अगले कुछ दिनों में कंपकंपाने वाली सर्दी शुरू होने के आसार बन चुके हैं।
वहीं विभिन्न जिलों में होने वाली हल्की बूंदाबादी से किसानों के चेहरों पर खुशी है लेकिन अधिक बारिश होने का डर भी उन्हें सता रहा है। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो हल्की बूंदाबांदी विभिन्न फसलों के लिए लाभकारी है। इस बारिश से फसल में अच्छा उत्पादन होने की पूरी संभावना है। बारिश का पानी फसल के लिए सिचाई का काम तो करता है। फसल के बीच बारिश का पानी खाद का काम करता है। जानकार किसानों का मानना है कि हल्की बूंदाबांदी से जमीन में पूरी तरह नमी बने रहने से फसल का उत्पादन अच्छा होगा।
शिमला मे इस साल जल्द ही कड़ाके की ठंड पडऩे वाली है। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों, पर्वतीय दर्रों में मध्यम बर्फबारी के बाद के राज्य के अधिकांश हिस्सों में कल से ठंड बढ़ गई। इसके साथ ही, राजधानी शिमला सहित कई स्थानों पर शुक्रवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई।
गोंडला, कोकसर और केलॉन्ग में आठ से 20 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई, जबकि रोहतांग, कुंजुम के अलावा शिमला, सिरमौर और मंडी में ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हुई। गोंडला, कोकसर और केलॉन्ग में आठ से 20 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई, जबकि रोहतांग, कुंजुम के अलावा शिमला, सिरमौर और मंडी में ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हुई। जम्मू-कश्मीर में भी बर्फबारी होने के कारण मुगल रोड दूसरे दिन भी यातायात के लिए बंद रहा।























