
देश के खिलाफ साजिश रचने के मामले में खालिस्तानी आतंकी हवाला के खिलाफ चंडीगढ़ कोर्ट का आया बड़ा फैसला
चंडीगढ,1 दिसंबर (विश्ववार्ता) खालिस्तानी आतंकी जगतार सिंह हवारा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। चंडीगढ़ कोर्ट ने जगतार हवारा को आज एक और 18 साल पुराने मामले में बरी कर दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस उसके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत पेश नहीं कर पाई, जिस वजह से कोर्ट ने उसे बरी कर दिया। इससे पहले जिला अदालत 22 नवंबर को हवारा को ऐसे ही एक आपराधिक मामले में बरी कर चुकी है। पुलिस की तरफ से जो गवाह बनाया गया था उसकी मौत हो चुकी है, जिस वजह से आतंकी हवार को बरी कर दिया गया।
गौरतलब है कि जगतार सिंह हवारा ने अपने साथियों से इस धमाके को अंजाम देने के लिए कहा था। उसने अपने साथियों कमलजीत सिंह और परमजीत सिंह को आरडीएक्स उपलब्ध कराया था। इस मामले में पुलिस का गवाह कई दिनों से गवाही के लिए नहीं आ रहा था। अब कोर्ट में पुलिस ने उसकी मौत की जानकारी दी है। अदालत में सबूतों के अभाव के चलते जगतार सिंह हवारा को बरी कर दिया गया है। हवारा अभी भी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।
चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने 2005 में सेक्टर-35 के किसान भवन चौक से आतंकी जगतार सिंह हवारा के 2 साथियों कमलजीत सिंह और परमजीत सिंह को आरडीएक्स के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद इन आरोपियों के खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर-36 में आईपीसी की धारा 121, 121ए, 122, 153, 120बी, आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54, 59 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 45 और 6 के तहत सेक्टर-12 में मामला दर्ज किया गया। इन दोनों से पूछताछ के दौरान आतंकी हवारा का नाम सामने आया था।























