
पंजाब मे फिर विदेश से आई दुखदाई खबर, परिवार मे मचा हाहाकार
मां से मिलने के लिए विदेश से जनवरी मे आ रहा था दलवीर, लेकिन पहले ही मौत ने मार लिया छपटा
चंडीगढ,1 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के होशियारपुर जिले से बडी खबर सामने आ रही है जहां दुखद खबर सामने आई है। यहां वैरोना नजदीक शहर नोगारा में सुबह 5.30 के करीब हुए सडक़ हादसे दौरान होशियारपुर जिले के गांव पालदी के रहने वाले 23 वर्षीय युवक दलवीर सिंह की की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इटली का स्वास्थ्य विभाग और अन्य सुरक्षा दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन दलवीर सिंह को गहरी चोट लगने के कारण डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। कल सुबह जब ये युवक इटली के नोगारा के पास सडक़ पर अपनी कार से जा रहा था तो उसकी कार का अगला हिस्सा सडक़ पर जा रहे एक ट्रैक्टर से टकरा गया।
यह युवक होशियारपुर जिले के गांव पालदी के पिता सुखदेव सिंह और मां परमजीत कौर का इकलौता बेटा था। बेटे के साथ हुए हादसे की खबर सुन चीख-पुकार मच गई। इस युवक को 6 जनवरी को अपनी मां से मिलने के लिए पंजाब आना था। युवक के पिता सुखदेव सिंह ने दुखभरे मन से बातचीत के दौरान उसने बताया कि दलवीर की मृतक देह को पंजाब ले जाया जाएगा। उसका का अंतिम संस्कार पालदी गांव में ही किया जाएगा।























