
रेल प्रशासन ने कोहरे व धुंध के कारण फिरोजपुर मंडल की कुल इतनी ट्रेनो को किया रद्द
चंडीगढ,1 दिसंबर (विश्ववार्ता) रेल प्रशासन ने 1 दिसंबर (2023) से 29 फरवरी 2024 तक नॉर्दन रेलवे की 55 ट्रेनें रद्द करने की घोषणा की है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए धुंध में ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी गई है। इनमें 12 रेलगाड़ियां फिरोजपुर डिवीजन की शामिल हैं। इसके साथ ही रेलवे ने कई ऐसी ट्रेनें रद्द कर दी हैं, जिससे दूसरी जरूरी ट्रेनें प्रभावित न हो।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- फिरोजपुर जालंधर के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 06964
- फाजिल्का-कोटकपूरा के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 06994-06991
- जालंधर सिटी-होशियारपुर के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 06958-06959
- अमृतसर डेरा बाबा नानक के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 06921-06922
- फाजिल्का-बठिंडा के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 06995-06996
- बठिण्डा – फाज़िल्का डेमू एक्सप्रेस स्पेशल गाड़ी संख्या 06995
- अमृतसर-पठानकोट के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 06934-06937 को 3 माह के लिए रद्द कर दिया गया है।





















