
पंजाब मे बारिश के बाद धुंध व कडाके की सर्दी का दौर शुरू
मौसम विभाग ने आज से जारी किया येलो अलर्ट , बारिश से एक्यूआई में सुधार, लेकिन जली पराली
बच्चों पर रखे विशेष ध्यान, सुबह और शाम पहनाएं गर्म कपड़े
चंडीगढ,1 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब मे मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है धुंध व कोहरे की चपेट मे अधिकाशं जिले पूरी तरह से आ गये है। मौसम विभाग ने आज से येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इससे पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में घनी धुंध का प्रकोप देखने को मिलेगा। हालांकि इस दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा। रात के तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है।
बारिश की वजह से प्रदेश की हवा साफ हो गई है और वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधर आ गया है। बुधवार को बठिंडा का एक्यूआई जहां 216 था, वहीं गुरुवार को 203 दर्ज किया गया
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के विभिन्न जिलों में गुरुवार को काफी बारिश हुई। बरसात से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक मोहाली में 39.5 एमएम, रोपड़ में 45.5, एसबीएस नगर में 21.5, जालंधर में 5.5, फिरोजपुर में 0.5, लुधियाना में 8.0 और पटियाला में 6.0 एमएम बारिश हुई।
जीएमएसएच-16 की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सद्भावना पंडित का कहना है कि बच्चों पर विशेष ध्यान दें। सुबह और शाम को उन्हें गर्म कपड़े पहनाएं। गुनगुना पानी पिलाएं। सिर और पैर के तलवे गर्म रखें। साफ-सफाई का ध्यान रखें। जरा सी अनदेखी से बच्चे संक्रमण के शिकार आसानी से हो सकते हैं। वहीं, बच्चों को खाने के लिए ठंडा और बासी भोजन न दें। टीबी और फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश राणा का कहना है कि सांस के मरीज विशेष रूप से सावधान रहें क्योंकि दिवाली के कारण प्रदूषण का स्तर तो बढ़ा ही है साथ ही ठंड बढऩे से भी उनकी परेशानी बढऩे की आशंका बढ़ गई है। इसलिए जरूरी है कि सांस के मरीज समय से दवा का सेवन करें। ठंडी चीजों का सेवन न करें।





















