
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार देर रात संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे
चंडीगढ, 1 दिसंबर (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार देर रात संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे। पीएम मोदी एक दिसंबर को COP-28 के विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। संयुक्त अरब अमीरात पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया।
पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, COP-28 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दुबई पहुंचा हूं। शिखर सम्मेलन की प्रतीक्षा कर रहा हूं। इसका उद्देश्य एक बेहतर धरती बनाना है।हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और आंतरिक मंत्री शेख सैफ बिन जायद अल नाहयान ने पीएम मोदी का स्वागत किया। WCAS में अपनी भागीदारी के अलावा, प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक नेताओं के साथ बैठकें करेंगे और जलवायु कार्रवाई को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रमों में भाग लेंगे।





















