
चंडीगढ़ में स्कूल के हेड मास्टर के सिर पर 9वीं कक्षा के विद्यार्थी ने किया रॉड से हमला, हालत स्थिर
चंडीगढ,29 नवंबर (विश्ववार्ता) आज की भागदौैड भरी जिंदगी मे स्कूल मे गुरू व शिष्य का रिश्ता जैसे बेहद ही नाजुक स्थिति मे जाता दिखाई दे रहा है और यह समाज के लिए बेहद चिंता का विषय है यह रिश्ता खत्म ही होता दिखाई दे रहा है ताजा मामला चंडीगढ का है जहां स्कूल के हेड मास्टर के सिर पर नौवीं कक्षा के विद्यार्थी ने किया रॉड से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में हेड मास्टर को सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
हमलावर साथ के ही सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नौवीं का छात्र है और किशनगढ़ का रहने वाला है। हेडमास्टर के सिर पर छह टांके लगे हैं। सेक्टर 19 थाना पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया है और सेक्टर 19 थाने में ही उससे पूछताछ की जा रही है। यह घटना स्कूल परिसर में लगभग साढ़े 12 बजे घटी। वहीं घटना के बाद सेक्टर 16 अस्पताल में बड़ी संख्या में अध्यापक इक_े हुए और स्कूलों में अध्यापकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की। फिलहाल सेक्टर 19 थाना पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।
पता चला है कि हेड मास्टर इस युवक को अनुशासन में रहने के लिए कह रहे थे मगर युवक ने गुस्से में आकर उन पर हमला कर दिया। सेक्टर 19 के सरकारी हाई स्कूल और सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बीच में एक अंदरूनी गेट बना हुआ है। इसी गेट के बाहर स्कूल के हेड मास्टर कुर्सी पर बैठे हुए थे तभी दूसरे स्कूल से आए छात्र ने उन पर हमला कर दिया।





















