मोदी कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले
आम आदमी को केंद्र सरकार की बड़ी राहत
गरीब परिवारो को अब इतने साल और मिलता रहेगा मुफ्त राशन
चंडीगढ,29 नवंबर (विश्ववार्ता)पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई. जिसमें कई अहम फैसले लिए गए. जिसमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को बढ़ाने और महिलाओं को ड्रोन ट्रेनिंग देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई. जिसके तहत अगले पांच सालों तक गरीबों को मुफ्त राशन मिलता रहेगा. ये योजना 1 जनवरी 2024 से लागू हो जाएगी. इसके साथ ही मोदी कैबिनेट ने ड्रोन सखी योजना पर भी मुहर लगा दी है. जिसके तहत महिलाओं को ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग दी जाएगी. जिससे खेतों में घर बैठे कीटनाशक दवाओं और उर्वरक का छिड़काव किया जा सकेगा. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट के फैसलों के बारे में जानकारी दी।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों को बताया कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में निर्णय किया गया। ठाकुर ने कहा, ‘‘ योजना का मकसद 2024-25 से 2025-2026 के दौरान किसानों को कृषि उद्देश्य के लिए किराए की सेवाएं प्रदान करने के लिए 15,000 चयनित महिला एसएचजी को ड्रोन प्रदान करना है।’’
आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, योजना के तहत स्वीकृत पहल 15,000 एसएचजी को स्थायी व्यवसाय तथा आजीविका सहायता प्रदान करेगी। इससे वे प्रति वर्ष कम से कम 1,00,000 रुपये की अतिरिक्त आय अर्जित करने में सक्षम होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त को अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में लाल किले से एसएचजी को ड्रोन प्रौद्योगिकी से सशक्त बनाने की घोषणा की थी।






















