

पंजाब समेत देश विदेश मे आज मनाया जा रहा है गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व
गुरू पिता की आध्यात्मिक विचारधारा मानवता की कद्रदान तथा सरबत के भले की विचारधारा
नाम जपो, कीरत करो, वंड छको का दिया नारा
चंडीगढ,27 नवंबर (विश्ववार्ता) सिख धर्म बाकी सब धर्मों से नूतन होने के कारण आधुनिकता के अधिक निकट है। इसके संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी ने सिखों को जो आध्यात्मिक विचारधारा प्रदान की, वह मानवता की कद्रदान तथा सरबत के भले की समर्थक होने के कारण मात्र हिंदुस्तान तक ही सीमित नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए थी।
सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी ने 1469 ई. में वर्तमान पाकिस्तान के गांव राय भोय दी तलवंडी में भाई कल्याण दास उर्फ महिता कालू जी (पटवारी) तथा माता तृप्ता जी के घर जन्म (प्रकाश) लिया। इस लोकप्रिय गांव को अबश्री ननकाना साहिब कहा जाता है जो लाहौर से दक्षिण दिशा की ओर लगभग 48 मील की दूरी पर स्थित है। जिस काल में श्री गुरु नानक देव जी का आगमन हुआ, वह दुनिया के धार्मिक इतिहास में बहुत ही अहम काल था। यह समय कला, साहित्य तथा ज्ञान के दोबारा स्थापित होने का समय था। गुरु नानक जयंती सिख धर्म के लोगों के लिए बहुत ही लोकप्रिय पर्व है, जिसे हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। गुरु नानक साहब को सिखों का पहला गुरु माना जाता है।
गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाया जाता है. इस दिन लोग गुरुद्वारे जाकर मत्था टेकते हैं और गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ करते हैं. साथ ही इस खास दिन पर गुरुद्वारे में भजन और कीर्तन का विशेष आयोजन भी किया जाता है. स्वयंसेवकों द्वारा भक्तों को लंगर भी परोसा जाता है।
कौन हैं गुरु नानक
नानक जी का जन्म 1469 को पंजाब के तलवंडी में कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था. यह स्थान अब पाकिस्तान में है. इस जगह को ननकाना साहिब भी कहा जाता है. इनके पिता का नाम कल्याण चंद और माता का नाम तृप्ता था. 16 साल की नानक जी ने दौलत खान लोदी के अधीन काम करना शुरू किया. इसके बाद 24 सितंबर 1487 को इनका विवाह माता सुलक्कनी के साथ हुआ। नानक सिख धर्म के संस्थापक थे. गुरु नानक जी द्वारा 974 भजनों का योगदान दिया गया है. सिख धर्म के लोग अपने गुरु की जयंती कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाते हैं।
तेरा-तेरा का उपदेश
कुछ समय बाद श्री गुरु नानक देव जी अपनी बहन के घर सुल्तानपुर लोधी आ गए। सुल्तानपुर में आप नवाब दौलत खान लोधी के मोदी (अन्न भंडार की देख-रेख करने वाले) बन गए। यहां वह मोदी खाने में राशन लेने आए लोगों को राशन तौल कर देते थे। इसी मोदी खाने की नौकरी के साथ ही ‘तेरा-तेरा’ का उपदेश जुड़ा हुआ है। श्री गुरु नानक देव जी का विवाह बटाला शहर के निवासी श्री मूल चंद की पुत्री माता सुलक्खणी जी के साथ हुआ। आप जी के घर बाबा श्रीचंद जी एवं बाबा लखमी दास जी पैदा हुए।
यहीं पर श्री गुरु नानक देव जी ने जातीय भेदभाव से ग्रस्त जनता को नवीन नारा ‘न कोई हिन्दू न मुसलमान’ दिया। मानवता को उबारने वाले इस नारे की खूब चर्चा हुई, मगर यह चर्चा उस वक्त के धर्मांध लोगों को हजम न हो सकी। उन्होंने गुरु साहिब की क्रांतिकारी सोच का विरोध किया मगर जीत आखिर सत्य की ही हुई।





















