राजस्थान में मतदान की समय सीमा समाप्त, अब भी मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें
राजस्थान में 199 सीटों के लिए मतदान जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
चंडीगढ,25 नवंबर (विश्ववार्ता) राजस्थान में विधानसभा चुनाव की 199 सीटों पर मतदान जारी है। कांग्रेस प्रत्याशी की मौत हो जाने के कारण करणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव स्थगित हो गया। विधानसभा की 199 सीटों पर 1,863 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, सचिन पायलट, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और दीया कुमारी समेत कई दिग्गज नेताओं की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो चुकी है।
पांच बजे तक 68.24 प्रतिशत वोट डाले जा चुके थे। अंतिम आंकड़ा देरी से आएगा। मतदाताओं का उत्साह देखकर लग रहा है कि इस बार बीते चुनाव से ज्यादा मतदान होने की संभावना है। राजस्थान में हाईएस्ट पोलिंग 2013 में 75.69 प्रतिशत रही थी। इसके बाद 2018 में यह 74.71 प्रतिशत रही थी। हालांकि इस बार की पोलिंग अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। पोलिंग के आंकड़े कल सुबह तक अपडेट होते रहेंगे। इसमें पोलिंग प्रतिशत दो से तीन प्रतिशत तक बढ़ने का ट्रेंड रहा है। पिछले चुनावों में तिजारा में 82 प्रतिशत पोलिंग हुई थी। शिव में 79.77 प्रतिशत पिछले चुनावों में वोट पड़े थे और बायतू में 82.55 प्रतिशत मतदान हुआ था।
राजस्थान में शाम पांच बजे तक 68.24% वोटिंग हो गई है। वहीं, अजमेर में 65.75%, अलवर में 69.71%, उदयपुर में 64.98%, पोकरण में 81.12%, हनुमानगढ़ में 75.75%, धौलपुर में 74.11%, झालवाड़ में 73.37%, जैसलमेर में 76.57%, शिव में 75.26%, सरदार शहर में 71.74%, और सरदारपुरा में 61.30% मतदान हुआ है।