
सी.आई.ए. स्टाफ को पंजाब के इस जिले मे मिली बडी कामयाबी
कथित गैंगस्टर के 2 हैंडलर दबोचे
चंडीगढ़, 25 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के नवांशहर मे सी.आई.ए. स्टाफ को उस समय बडी कामयाबी हाथ लगी जब पुलिस ने गैंगस्टर सोनू खत्री गैंग के 2 हैंडलरों को गिरफ्तार करके 350 ग्राम हेरोइन, 3 पिस्तौल, 2 देसी कट्टे तथा 7 जीवित कारतूस बरामद किए हैं। प्रैस वार्ता में एस.एस.पी. डा. अखिल चौधरी ने बताया कि पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी जिसके आधार पर सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर के इंचार्ज इंस्पैक्टर अवतार सिंह की पुलिस पार्टी ने गांव भौरा के नजदीक एक विशेष पुलिस नाका लगाया था।
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान दविन्दर सुमन उर्फ बिंदा पुत्र मोहन कुमार निवासी सैला खुर्द जिला होशियारपुर तथा आकाश पुत्र जीवन निवासी बलाचौर के तौर पर की है। एस.एस.पी. ने बताया कि प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि गैंगस्टर राजेश कुमार उर्फ सोनू खत्री का सप्लायर सुखविन्दर सिंह उर्फ मनी निवासी गांव जस्सोवाल थाना माहिलपुर (होशियारपु) जिस पर एन.डी.पी.एस. सहित करीब 4 मामले दर्ज है कुछ महीने पहले ही विदेश यू.के. गया है, सोनू खत्री के मडियूल को संभाल रहा था।
गिरफ्तार दविन्दर सुमन तथा आकाश दोनों ही सुखविन्दर मनी के साथ वर्चुअल नंबरों द्वारा संपर्क में थे तथा उसके कहने पर ही नशा तस्करी तथा हथियारों की सप्लाई आगे करते थे। उक्त आरोपित सुखविन्दर सिंह मनी द्वारा भेजी गई हेरोइन तथा नाजायज हथियारों की सप्लाई आगे करने जा रहे थे। एस.एस.पी. ने बताया कि यदि उक्त हैंडलर से हथियारों की खेप बरामद न होती तो इन हथियारों से किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है।





















