
पंजाब मे आने वाले दिनो मे बढेगी सर्दी, मौसम विभाग ने लगाया पूर्वानुमान
जानियें मौसम का पूरा हाल…
बच्चों पर रखे विशेष ध्यान, सुबह और शाम पहनाएं गर्म कपड़े
चंडीगढ,25 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब मे मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है धुंध व कोहरे की चपेट मे अधिकाशं जिले पूरी तरह से आ गये है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 25 नवंबर की रात से मौसम में बदलाव आएगा, जिसके प्रभाव के कारण 27 नवंबर को पंजाब के कुछ स्थानों पर हलकी से मध्यम बारिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि दिन और रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। साथ ही धुंध का कहर भी बढ़ेगा।
राज्य में पराली जलाने के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है लेकिन इसके बावजूद इसके हवा प्रदूषित है। अगर बात करें राज्य की हवा की तो इसमें अभी तक कोई सुधार नहीं है। पंजाब के जिला बठिंडा का आईक्यू 350 जिला पटियाला का 254, जिला लुधियाना का 287, जिला खन्ना और जिला जालंधर का 210 दर्ज किया गया। वहीं जिला अमृतसर का 188 और मंडी गोबिंदगढ़ का 155 आईक्यू कार्ड किया गया है।
जीएमएसएच-16 की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सद्भावना पंडित का कहना है कि बच्चों पर विशेष ध्यान दें। सुबह और शाम को उन्हें गर्म कपड़े पहनाएं। गुनगुना पानी पिलाएं। सिर और पैर के तलवे गर्म रखें। साफ-सफाई का ध्यान रखें। जरा सी अनदेखी से बच्चे संक्रमण के शिकार आसानी से हो सकते हैं। वहीं, बच्चों को खाने के लिए ठंडा और बासी भोजन न दें। टीबी और फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश राणा का कहना है कि सांस के मरीज विशेष रूप से सावधान रहें क्योंकि दिवाली के कारण प्रदूषण का स्तर तो बढ़ा ही है साथ ही ठंड बढऩे से भी उनकी परेशानी बढऩे की आशंका बढ़ गई है। इसलिए जरूरी है कि सांस के मरीज समय से दवा का सेवन करें। ठंडी चीजों का सेवन न करें।





















