
जालंधर में किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन जल्द होगा खत्म: पंजाब सीएम मान
बैठक के बाद किसानों ने कहा कि हमारी सभी मांगे मानी
किसानों ने रेलवे ट्रेक खोला
चंडीगढ,24 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के जालंधर में धरने पर बैठे किसानों और सीएम मान के बीच आज हुई बैठक्क हुई। इसमें सीएम ने किसानों को आश्वासन दिया है कि पूरे भारत में गन्ने का सबसे ज्यादा रेट दिया जाएगा। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा- किसानों ने हाईवे जल्द खोलने की बात कही है।
साथ ही गन्ने के रेट बढ़ाने का आश्वासन दिया है, जिसके तहत नेशनल हाईवे से धरना खत्म किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ मीटिंग के बाद मीडिया से रू-ब-रू होते हुए कहा कि मीटिंग बहुत अच्छे माहौल में हुई। किसानों से बातचीत हो गई है और रेलवे ट्रेक भी खाली कर दिए गए है। इसके अलावा नेशनल हाईवे भी जल्द किसानों द्वारा खाली कर दिए जाएंगे। पंजाब को देश में सबसे ज्यादा गन्ने का रेट मिलेगा, सारे मसले मेरे ध्यान में हैं। आने वाले दिनों में गन्ना काश्तकारों को खुशखबरी दी जाएगी। हालांकि जालंधर नेशनल हाईवे पर धरना अभी भी जारी है। यहां बैठे किसानो का कहना है कि अभी किसी भी तरह का कोई भी संदेश नहीं आया है।
बता दें कि हाईवे पर लगे हुए धरने के कारण लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने अलग रास्ते निकाल कर ट्रैफिक को डायवर्ट किया हुआ था लेकिन इसके बावजूद बहुत दूर तक लोग जाम में पूरा दिन फंसे रहते है। मरीज को लेकर जा रही एक एम्बुलैंस भी 1 घंटे से अधिक समय तक जाम में अपनी जगह से इधर-उधर नहीं हो सकी। वहीं गुरुवार दोपहर को 12 बजे किसान रेल ट्रैक पर बैठ गए थे, जिसके बाद कोई भी ट्रेन वहां से नहीं निकल सकी। कटिहार एक्सप्रैस ट्रेन पीछे से आकर चहेड़ू के पास खड़ी रही और उसमें सवार यात्रियों को बहुत बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ बुजुर्ग यात्री ट्रेन में ही सोए हुए थे।























