
Breaking news : 1 करोड़ की रंगदारी का मामले मे चंडीगढ के एसएसचओ नवीन फोगाट ने किया आत्मसमर्पण
चंडीगढ,24 नवंबर (विश्ववार्ता) 1.01 करोड़ की रंगदारी का मामले मे चंडीगढ़ पुलिस के बर्खास्त सब इंस्पेक्टर नवीन फोगाट ने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह पिछले 4 महीने से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। उसने कोर्ट में कई बार जमानत के लिए याचिका लगाई थी। राहत न मिलने के बाद वह शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर के लिए पहुंच गया। हालांकि मामले में अभी चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पांच अगस्त को, सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर नवीन फोगाट और थाने में तैनात कांस्टेबल समेत अन्य के खिलाफ बठिंडा के एक व्यापारी का अपहरण करने और सेक्टर में उससे 1.01 करोड़ रुपये की रकम की जबरन वसूली करने का मामला दर्ज किया गया था। कारोबारी संजय गोयल ने सेक्टर-39 थाने में अपने साथ हुई लूटपाट की वारदात की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि सब-इंस्पेक्टर फोगाट और दो अन्य व्यक्तियों ने सेक्टर 40 मार्केट में उनसे जबरदस्ती 1.01 करोड़ रुपये छीन लिए थे।























