
जालंधर में किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन के बीच अब इस जिले के किसानों ने किया बड़ा ऐलान
अमृतसर ,24 नवंबर (विश्ववार्ता) जालंधर के धन्नो वाली फाटक के पास गन्ने के रेट बढ़ाने और पराली जलाने के केसों को रद्द करवाने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की कॉल पर धरना प्रदर्शन आज चौथे दिन मे प्रवेश कर गया है। इसी दौरान एक और बड़ी खबर सामने आ रही है कि अमृतसर किसान जत्थेबंदियों ने भी बड़ा ऐलान किया है। अगर उनकी मांगे न मानी गई तो अमृतसर में ट्रेनों का चक्का जाम किया जाएगा।
किसानों ने अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं कि कटरा दिल्ली नेशनल हाईवे पर गलत तरीके से उनकी जमीन एक्वायर की जा रही है। उनकी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है जिस पर अभी कोई एक्शन नहीं लिया गया है। वहीं जानकारी मिली है कि आम लोगों को फिर से बड़ी मुश्किल खड़ी होने वाली है क्योंकि अमृतसर रेलवे स्टेशन पर आज से ही धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।























