
पंजाब के इस जिले मे श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य कल स्कूल-कॉलेजों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान
चंडीगढ़, 24 नवंबर (विश्ववार्ता) श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में 25-11-2023 को जालंधर शहर में विशाल नगर कीर्तन निकाला जा रहा है। इस नगर कीर्तन के चलते शहर के कई ट्रैफिक रूट को डायवर्ट किया गया है। इसलिए लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए और स्कूल/कॉलेजों के विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस दिन जालंधर नगर निगम की सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में दोपहर में आधे दिन के लिए अवकाश घोषित किया गया है।






















