
चंडीगढ़ पीजीआई मे जहरीला इंजेक्शन लगाने वाली युवती को पुलिस ने दबोचा
पूछताछ मे हुए नए-नए खुलासे
चंडीगढ़, 23 नवंबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ पीजीआई के गायनी वार्ड में भर्ती महिला मरीज को अस्पताल स्टाफ बनकर इंजेक्शन लगाने वाली महिला को पुलिस ने दबोच लिया है।चंडीगढ़ के पीजीआई में गायनी वार्ड में भर्ती महिला हरप्रीत कौर को जहरीला टीका देने के मामले में पुलिस पूछताछ में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में पकड़े गए चारों आरोपियों ने बताया है कि पीडि़त हरप्रीत कौर के भाई जसमीत सिंह ने अपने मामा की लडक़ी के पति बूटा सिंह के साथ मिलकर यह साजिश रची थी।
जानकारी के लिए बतां दे कि चंडीगढ़ पीजीआई के रिकॉर्ड के अनुसार 24 वर्षीय मरीज हरमीत कौर निवासी राजपुरा पटियाला को गंभीर किडनी की चोट, अनुपस्थित मूत्र उत्पादन और बहु-अंग शिथिलता जैसी जटिलताओं के परिणामस्वरूप एक बाहरी अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया था। वहीं बाद में इस महिला को एक मास्क पहनी लडक़ी ने इंजेक्शन लगाया था जिसके बाद मरीज महिला की हालात गंभीर बनी हुई है। पीजीआई के गायनी वार्ड में भर्ती महिला को अज्ञात युवती द्वारा टिका लगाए जाने के मामले में ट्विस्ट आया है। पीडि़त महिला के पति गुरविंदर सिंह ने ससुराल पक्ष पर इसके आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि उन्होंने लव मैरिज की है। ससुराल पक्ष की धमकियों के बाद उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से सुरक्षा ली हुई थी, लेकिन इसके बाद भी लगातार उन्हें और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। उन्हें पूरा विश्वास है कि यह संदिग्ध लडक़ी उनकी तरफ से ही भेजी गई थी। महिला को 7 नवंबर को पीजीआई में भर्ती कराया गया था। 4 नवंबर को उसकी डिलीवरी हुई थी और पीजीआई रेफर करने से पहले ही उनका डायलिसिस हो चुका था। पीजीआई ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि वह अपने स्तर पर इस मामले की पूरी जांच करेगी। बयान में बताया गया कि पीजीआई में पहुंचने पर, मरीज के रक्तस्राव को नियंत्रित किया गया। इसके बाद उसे आईसीयू में स्थानांतरित किया गया और डायलिसिस किया गया। उनका बार-बार डायलिसिस किया जा रहा था और फिलहाल वह वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टर मरीज पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।























