
जहरीली शराब कांड पर हरियाणा सीएम के तेवर हुए तीखे
चंडीगढ़, 23 नवंबर (विश्ववार्ता) मनोहर लाल ने कहा कि इस वित्त वर्ष में सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय परिवार सुरक्षा नामक नई योजना की शुरुआत की थी। जिसके 1964 लाभ पात्रों को 75 करोड़ 10 लाख रुपये खाते में भेजे गए। आज 1159 और अन्य लाभ पात्रों के खाते में 44 करोड़ 48 लाख रुपये की राशि डाली जा रही है।
आरोपियों पर 2.51 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है, जो उनके लैंड रेवेन्यू से रिकवर किया जाएगा। तीन केस यमुनानगर में दर्ज किए गए जिसमें 19 गिरफ्तारियां हुई। अंबाला में 3 केस दर्ज किए गए और 16 गिरफ्तारियां की गई। चार लोगों को डिफाल्टर घोषित कर उनके 12 वेंडर जोन और 41 सब वेंडर रद्द किए गए।
सीएम ने कहा कि कोरोना के वक्त में दर्ज की गई 8275 एफआईआर वापस होंगी। इनमें कोरोना के नियम जैसे मास्क लगाना, बाहर निकलना जैसे केस शामिल थे। मनोहर लाल ने कहा कि इस वित्त वर्ष में सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय परिवार सुरक्षा नामक नई योजना की शुरुआत की थी।





















