
किसान जत्थेबंदियों द्वारा लगाया गया नेशनल हाईवे पर धरना हुआ उग्र
नेशनल हाईवे के साथ रेल ट्रैक भी किया जाम, आज कुल इतने ट्रेनों को किया डायवर्ट
चंडीगढ़, 23 नवंबर (विश्ववार्ता) धन्नोवाली के पास नेशनल हाईवे पर अपनी मांगों को लेकर घरने पर बैठी किसान जत्थेबंदियों का धरना उग्र रूप लेता जा रहा है है। नेशनल हाईवे के बाद अब उन्होंने रेल ट्रैक जाम कर दिया है।
किसानों के रेलवे ट्रैक पर बैठते ही ट्रेनें प्रभावित होने लगी है। रेलवे के मुताबिक इस ट्रैक से रोजाना चौबीस घंटे में 120 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी। आज 40 ट्रेनें निकल चुकी थीं, अब 80 ट्रेनों को डायवर्ट करने के लिए रेल अफसरों की बैठक शुरू हो गई है।रेलवे ट्रैक बंद होते ही शताब्दी एक्सप्रेस को कपूरथला के फगवाड़ा में रोक दिया है। जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के पास प्रदर्शन होने के कारण आम्रपाली एक्सप्रेस को जालंधर सिटी स्टेशन पर रोक दिया गया है।
इससे पहले पंजाब के सी.एम. भगवंत मान का बडा ट्वीट सामने आया है टवीट मे सीएम मान ने किसान जत्थेबंदियों से कहा कि मेरी किसान यूनियनों से विनती है कि हर बात पर सडक़ें रोक कर आम लोगों को अपने खिलाफ न करो… सरकार से बात करने के लिए चंडीगढ़ का पंजाब भवन, सचिवालय, कृषि मंत्री का दफ्तर और मेरा दफ्तर व घर है… न की सडक़ें… अगर यही रवैया रहा तो वह दिन दूर नहीं कि जब आपको धरने के लिए लोग नहीं मिलेंगे… लोगों की भावनाएं समझो।”
आपको बता दें कि किसानों द्वारा धन्नोवाली के पास नेशनल हाईवे पर अपनी मांगों को लेकर धरना लगाया गया है। इस धरने के कारण हजारों लोग जाम में फंसे रहे। मरीजों को लेकर जाने वाली एम्बूलैंसें भी जाम में फंसी रहीं। बसों में जाने वाले यात्रियों को लगे जाम के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि बसें भी अड्डे से बाहर नहीं निकल सकीं। फगवाड़ा की तरफ जाने वाले लोगों को कैंट रोड से निकल कर जाना पड़ा लेकिन आगे जाकर वह फिर जाम में फंस गए। जाम के कारण लोगों को भारी नुक्सान झेलना पड़ा है।























