
रेप व हत्या मामले मे फरलो पर जेल से बाहर आए डेरा प्रमुख का पहला वीडियो आया सामने
जानें- क्या कहा ?, 7 बार जेल से बाहर आ चुका है राम रहीम
चंडीगढ़, 23 नवंबर (विश्ववार्ता) डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह रेप व हत्या मामले मे कल फिर एक फरलो मिली है. इस बार राम रहीम को 21 दिन की फरलो दी गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच राम रहीम हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से उत्तर प्रदेश (के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हुआ इसके बाद यूपी के बरनावा आश्रम में राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत भी पहुंची. 21 दिन के फरलो पर आने के बाद राम रहीम का पहला वीडियो सामने आया है इसमें वो अपने समर्थकों से यूपी के बरनावा आश्रम न आने की अपील कर रहा है।
राम रहीम ने अपने वीडियो में एमएसजी भंडारे की संगतों की शुभकामनाएं दीं इसके साथ ही राम रहीम ने अपने डेरा समर्थकों से उत्तर प्रदेश नहीं आने की अपील की राम रहीम ने कहा कि जहां भी आपको जिम्मेदार सज्जन कहें, उसी के अनुसार आपको रहना है. उसी के अनुसार ही आपको चलना है. उसने कहा कि इससे पहले भी आपने सभी बातों पर अमल किया है. इस बार भी पूरा यकीन है कि उनकी बातों पर अमल करेंगे।
डेरा प्रमुख राम रहीम को 21 दिन के फरलो के दौरान यूपी के बरनावा गांव स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में ही रहना होगा. वहीं मंगलवार को यूपी और हरियाणा पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच 5-6 गाडिय़ों के काफिले के साथ राम रहीम को बरनावा लाया गया था. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. राम रहीम इससे पहले 7 बार जेल से बाहर आ चुका है. वहीं राम रहीम की फरलो की सूचना पर बरनावा में उसके अनुयायियों का भी पहुंचना शुरू हो गया है. इसको लेकर पुलिस की तरफ से सुरक्षा के खास इतजाम किए गए हैं।
यहीं रहकर गुरमीत राम रहीम अपनी 21 दिन की फरलो पूरी करेंगे. इससे पहले भी गुरमीत राम रहीम 7 बार जेल से बाहर आ चुके हैं. गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है. उन्हें 5 बार पैरोल दी गई और तीन बार छुट्टी दी गई।























